निम्नलिखित अपठित गद्यांश को पढ़कर उत्तर दीजिए-
एक राजा था। उसके राज्य में न चोरी होती थी न डकैती। सिपाही करें भी तो क्या करें? सभी आराम से रहते थे। एक बार की बात है। रात का समय था। एक राहगीर राजमहल के पास से गुज़रा। देखा, सारे पहरेदार सो रहे हैं। उसके मन में उत्सुकता जगी कि महल कैसा होता है! डरते-डरते वह महल में घुस गया। महल था भी बड़ा आलीशान। वहाँ कीमती सामान भरे पड़े थे।, मन तो भैया मन है। बड़े-बड़े लोगों का भी डोल जाता है। वह तो ठहरा साधारण आदमी। सो, लालच में आ गया। उसने झटपट कुछ कीमती सामान झोले में डाल लिया। सुबह होते ही शोर मच गया। राजमहल में चोरी हो गई। राजा परेशान हो गया। पहले ऐसा कभी नहीं हुआ था। राजा ने चोर को पकड़ने का आदेश दिया। सिपाहियों ने बहुत कोशिश की, पर नतीजा कुछ नहीं निकला। कुछ दिन ऐसे ही निकल गए।
{"name":"निम्नलिखित अपठित गद्यांश को पढ़कर उत्तर दीजिए- एक राजा था। उसके राज्य में न चोरी होती थी न डकैती। सिपाही करें भी तो क्या करें? सभी आराम से रहते थे। एक बार की बात है। रात का समय था। एक राहगीर राजमहल के पास से गुज़रा। देखा, सारे पहरेदार सो रहे हैं। उसके मन में उत्सुकता जगी कि महल कैसा होता है! डरते-डरते वह महल में घुस गया। महल था भी बड़ा आलीशान। वहाँ कीमती सामान भरे पड़े थे।, मन तो भैया मन है। बड़े-बड़े लोगों का भी डोल जाता है। वह तो ठहरा साधारण आदमी। सो, लालच में आ गया। उसने झटपट कुछ कीमती सामान झोले में डाल लिया। सुबह होते ही शोर मच गया। राजमहल में चोरी हो गई। राजा परेशान हो गया। पहले ऐसा कभी नहीं हुआ था। राजा ने चोर को पकड़ने का आदेश दिया। सिपाहियों ने बहुत कोशिश की, पर नतीजा कुछ नहीं निकला। कुछ दिन ऐसे ही निकल गए।", "url":"https://www.quiz-maker.com/QPREVIEW","txt":"सिपाही आराम से क्यों सो रहे थे?, राहगीर कहां से गुजरा?, पहरेदार क्या कर रहे थे?","img":"https://www.quiz-maker.com/3012/images/ogquiz.png"}